भारत रत्न पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी दादा ने पार्टी सम्मेलन में ध्वज़ारोहण किया था-चंद्र प्रकाश वाजपेयी
भारत रत्न पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी दादा ने पार्टी सम्मेलन में ध्वज़ारोहण किया था-चंद्र प्रकाश वाजपेयी
छग।बिलासपुर ।
भारत रत्न पूर्व राष्ट्रपति श्रद्धेय प्रणव मुखर्जी दादा जी के दुखद निधन पर गहरी संवेदना व श्रद्धांजलि व्यक्त करते हुए पूर्व विधायक राष्ट्रीय सचिव सेवादल चन्द्र प्रकाश बाजपेयी ने बतलाया कि श्री प्रवण मुखर्जी दादा बिलासपुर व्यापार बिहार स्थित त्रिवेणी भवन में आयोजित कांग्रेस सम्मेलन में पधारें थे उस वक़्त मध्यप्रदेश सेवादल के अध्यक्ष की हैसियत से चन्द्र प्रकाश बाजपेयी ने ध्वजारोहण श्रद्धेय प्रवण दा से सम्पन्न करवाया था ।कार्यक्रम में मुख्य मंत्री दिग्विजय सिंह.प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राधा कृष्ण मालवीय ज़िला कांग्रेस अध्यक्ष रामाधार कश्यप मंत्री राजेन्द्र प्रसाद शुक्ला,बी आर यादव,प्यारे लाल कंवर,अशोक राव,डॉ चरण दास महंत,राजा सुरेंद्र बहादुर सिंह, सहित स्थानीय जन प्रतिनिधि,नेता,कार्यकर्ता उपास्थि हुये थे । कार्यक्रम के वक़्त खींची एक मात्र फोटो ही अब उनकी स्मृति में शेष मात्र रह गई है ।उन्होंने बतलाया सेवादल के राष्ट्रीय शिविरो में प्रणव दा हमेशा देश की आर्थिक नीति पर प्रबोधन हेतु पधारते रहें है वे बेहद सहज,सरल,योग्य,व्यवहार कुशल, व महान अर्थशास्त्री थे । देश ने आज महान जन नायक को खो दिया उन्हें शत शत प्रणाम।
भारत रत्न पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी दादा ने पार्टी सम्मेलन में ध्वज़ारोहण किया था-चंद्र प्रकाश वाजपेयी
Reviewed by dainik madhur india
on
8:01 AM
Rating:
Reviewed by dainik madhur india
on
8:01 AM
Rating:

No comments: