राहत महसूस कर रही है प्रदेश की जनताः-राजेन्द्र शुक्ला नेतृत्वविहीन पार्टी हो चुकी है कांग्रेस-बिसाहूलाल
राहत महसूस कर रही है प्रदेश की जनताः-राजेन्द्र शुक्ला
नेतृत्वविहीन पार्टी हो चुकी है कांग्रेस-बिसाहूलाल
अनूपपुर।संजीव मिश्रा
भारतीय
जनता पार्टी के प्रदेश के नेतृत्व द्वारा अनूपपुर विधानसभा में होने वाले
उपचुनाव को लेकर चुनाव प्रभारी राजेन्द्र शुक्ला और संजय पाठक को बनाया है।
वहीं जिले की पहली बैठक लेने पहुॅचे, चुनाव प्रभारी राजेन्द्र शुक्ला ने
प्रेसवार्ता को संबोधित किया। इस दौरान भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष रामलाल
रौतेल, पूर्व विधायक और मंत्री बिसाहूलाल सिंह, जिलाध्यक्ष बृजेष गौतम,
पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल गुप्ता, रामदास पुरी, सिद्धार्थ शिव सिंह तथा जिले
की मीडिया उपस्थित रही। राजेन्द्र शुक्ला ने कहा कि 15 महीने में ही प्रदेश
के अंदर जनता परेशान हो गई और कांग्रेस सरकार द्वारा लोग प्रताड़ित किये
जाने लगे, जो वादे करके सरकार कमलनाथ ने बनाई थी, उन वादो को तो पूरा नहीं
किया, बल्कि बदले की भावना से लोगों पर कार्यवाही करना शुरू कर दिया था।
इनकी प्रताड़ना से हर कोई परेषान हो चुका था यहां तक की इनके कांग्रेस के
विधायक ही कमलनाथ के कार्यकाल से संतुष्ट नहीं थे और उनकी सुनी भी नहीं
जाती थी। जिसके कारण 22 विधायको ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया।
किसी विधायक के ऊपर कोई दबाव व प्रलोभन की कहीं कोई बात नहीं थी, कमलनाथ
के पाप का घड़ा भर गया था जो फूट गया। भाजपा होने वाले उपचुनाव में भारी
बहुमत के साथ विजय हासिल करेगी। इसके लिए कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ काम
करेगें।
अपने कर्मो से गिरी सरकार
अनूपपुर
विधानसभा के पूर्व विधायक और मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने पत्रकार वार्ता को
संबोधित करते हुए कहा कि उन्हे किसी प्रकार का न तो प्रलोभन दिया गया न ही
पैसा। लोग अनावष्यक ही बदनाम कर रहे है जबकि हकीकत यह है कि हम वरिष्ठ
विधायको की कांग्रेस में कोई सुनवाई नहीं होती थी और हमे नजर अंदाज किया
जाता रहा, जिससे रूष्ट होकर हमने भाजपा का दामन थामा है क्योंकि अब
कांग्रेस नेतृत्वविहीन पार्टी हो चुकी है, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के
बाद कांग्रेस पार्टी का कोई मुखिया नहीं है जो बात सुन सके। हमारी उपेक्षा
हो रही थी इस कारण से हमने कांग्रेस पार्टी को छोड़ा।
300 लोगों ने ली भाजपा की सदस्यता
बिसाहूलाल
सिंह ने कहा कि उनके भोपाल से आने के पष्चात् अनूपपुर विधानसभा से 300
लोगों ने सोमवार के दिन भाजपा की सदस्यता जिलाध्यक्ष बृजेष गौतम के
उपस्थिति में की। इनमें से प्रमुख रूप से पसान नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती
सुमन राजू गुप्ता, जैतहरी नगर पंचायत अध्यक्ष नवरत्नी विजय शुक्ला, अनूपपुर
नगरपालिका अध्यक्ष रामखेलावन राठौर के अलावा 300 लोगों ने भाजपा की
सदस्यता ग्रहण की है। यह सिलसिला आगे जारी रहेगा हमारा लक्ष्य है, अनूपपुर
विधानसभा को कांग्रेस मुक्त करना।
हमारे लिये काम करेगा कांग्रेस जिलाध्यक्ष
प्रेसवार्ता
में बिसाहूलाल सिंह ने खुले तौर पर कहा कि हमने लंबे समय तक कांग्रेस में
कार्य किया और हमने ही जयप्रकाष अग्रवाल को कांग्रेस का जिलाध्यक्ष को
बनाया, जो तब से लेकर अभी तक जिलाध्यक्ष के पद पर काबिज है हमे पूरा
विष्वास है कि होने वाले उपचुनाव में जयप्रकाष अग्रवाल हमारा साथ देंगे।
रामलाल ने दिया भरोसा
भाजपा
के प्रदेष उपाध्यक्ष रामलाल रौतेल पर उठ रहे सवालों को लेकर उन्होने
मीडिया के सामने स्पष्ट किया कि वह बिसाहूलाल सिंह को होने वाले उपचुनाव
में जीत दिलाने के लिए पूरी ताकत के साथ काम करेगें, उनके ऊपर जो भी लोग
संदेह कर रहे है वह गलत है भाजपा ने उन्हे इतना कुछ दिया है कि वह कभी जीवन
में भाजपा छोड़ने की सोच भी नहीं सकते। सभी कार्यकर्ताओं से बिसाहूलाल को
जिताने के लिए अभी से मैदान में उतर जाने के लिए कहा तथा सभी को भरोसा
दिया िकवह पूरी निष्ठा के साथ बिसाहूलाल के साथ है।
राहत महसूस कर रही है प्रदेश की जनताः-राजेन्द्र शुक्ला नेतृत्वविहीन पार्टी हो चुकी है कांग्रेस-बिसाहूलाल
Reviewed by dainik madhur india
on
7:39 AM
Rating:
Reviewed by dainik madhur india
on
7:39 AM
Rating:

No comments: