कोविड केयर सेंटर का कलेक्टर ने किया निरीक्षण कोरोना संक्रमित मरीजों को दिलाया भरोसा, सभी शीघ्र होंगे स्वस्थ आमजनो से सुरक्षा उपायों को अपना जिम्मेदारी निभाने की कलेक्टर ने की अपील
कोविड केयर सेंटर का कलेक्टर ने किया निरीक्षण
कोरोना संक्रमित मरीजों को दिलाया भरोसा, सभी शीघ्र होंगे स्वस्थ
आमजनो से सुरक्षा उपायों को अपना जिम्मेदारी निभाने की कलेक्टर ने की अपील
अनूपपुर / संजीव मिश्रा
कलेक्टर
चंद्रमोहन ठाकुर ने कोविड केयर सेंटर अनूपपुर का भ्रमण कर वहाँ पर भर्ती
कोरोना पॉजिटिव मरीजों से मुलाकात की। आपने सभी मरीजों को कहा निश्चिंत
रहें, सकारात्मक सोच रखें, आप सभी शीघ्र ही कोरोना से जीतकर अपने घर
पहुँचेंगे। इस दौरान एसडीएम अनूपपुर कमलेश पुरी, सिविल सर्जन डॉ एस॰सी॰
राय, डॉ एस॰आर॰पी॰ द्विवेदी सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी एवं स्वास्थ्य दल
के सदस्य उपस्थित थे। सिविल सर्जन डॉ एस॰सी॰ राय ने बताया कि सभी मरीजों का
स्वास्थ्य स्थिर है एवं उनमें किसी प्रकार के कोई लक्षण नहीं हैं। डॉ राय
ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के दिशा निर्देशों अनुसार अग्रिम कार्यवाही की
जा रही है। उल्लेखनीय है कि वर्तमान में कोविड केयर सेंटर में 17 कोरोना
पॉजिटिव मरीजों का इलाज किया जा रहा है। कलेक्टर ने सभी नागरिकों से अपील
की है कि लापरवाही नहीं करें, समस्त सुरक्षा उपायों एवं निर्देशों का पालन
कर, कोरोना संक्रमण से लड़ाई में शासन प्रशासन को सहयोग करें।
कोविड केयर सेंटर का कलेक्टर ने किया निरीक्षण कोरोना संक्रमित मरीजों को दिलाया भरोसा, सभी शीघ्र होंगे स्वस्थ आमजनो से सुरक्षा उपायों को अपना जिम्मेदारी निभाने की कलेक्टर ने की अपील
Reviewed by dainik madhur india
on
8:09 AM
Rating:
Reviewed by dainik madhur india
on
8:09 AM
Rating:

No comments: