सच्चे कांग्रेस जन कांग्रेस के साथ है और रहेंगे -विश्वनाथ सिंह

सच्चे कांग्रेस जन कांग्रेस के साथ है और रहेंगे -विश्वनाथ सिंह


दैनिक मधुर इंडिया -संजीव मिश्रा।

अनूपपुर।अनूपपुर जिले के निष्ठावान एवं सच्चे कांग्रेसी आज भी कांग्रेस के साथ हैं और रहेंगे कांग्रेस नेता एवं जिला पंचायत सदस्य विश्वनाथ सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि हम कांग्रेस में हैं और हमेशा कांग्रेस में रहेंगे हम उन गद्दारों का साथ नहीं देंगे जिन्होंने कांग्रेस पार्टी के साथ गद्दारी करते हुए कांग्रेस की पीठ में छुरा घोंपा है लोकतंत्र में हमेशा जनता का जनादेश और उसका समर्थन सर्वोपरि रहा है 2018 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता ने कांग्रेस के पक्ष में जनादेश देते हुए  कमलनाथ के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनाई थी जिसे  ज्योतिरादित्य सिंधिया और बिसाहू लाल सिंह जैसे लोगों ने काग्रेस पार्टी  राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी राहुल गांधी और कमलनाथ के साथ जिले के हजारों कार्यकर्ता एवं मध्य प्रदेश के साढ़े सात करोड़ जनता के जनादेश का भी अपमान किया इस प्रदेश की जनता ने कांग्रेस को 5 साल के लिए सत्ता सौंपी थी एक नई उम्मीद भरी आशा के साथ में बदलाव के लिए काग्रेस को चुना था प्रदेश की कांग्रेस सरकार द्वारा कमलनाथ के नेतृत्व में जनता के हित में बुनियादी बदलाव किए किसान कर्ज माफ बिजली बिल आधा करने अवस्था के साथ ही कई ऐतिहासिक फैसले लिए गए मात्र 15 महीने में भारतीय जनता पार्टी द्वारा दिए गए धन लाभ पर लोग हमें आकर ज्योतिरादित्य सिंधिया बिसाहू लाल सिंह ने उस पार्टी के साथ धोखा किया जिसने उन्हें जीवन प्रयन्त राजनैतिक ऊंचाई दी और सम्मान दिया ऐसे लोगों के साथ सच्चा कांग्रेस का कार्यकर्ता कभी नहीं जाएगा विश्वनाथ ने कहा हम सभी तन मन धन से कांग्रेस पार्टी के लिए समर्पित हैं आने वाले उपचुनाव में क्षेत्र के कांग्रेसी एकजुट होकर भाजपा में गद्दारों को जनता के साथ मिलकर हराएंगे पूरे अनूपपुर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस का परचम लहराएंगे
सच्चे कांग्रेस जन कांग्रेस के साथ है और रहेंगे -विश्वनाथ सिंह सच्चे कांग्रेस जन कांग्रेस के साथ है और रहेंगे -विश्वनाथ सिंह Reviewed by dainik madhur india on 9:50 AM Rating: 5

No comments:

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल
भारत देश में कही भी पत्रकारिता करने हेतु संपर्क करे संपादक प्रदीप मिश्रा-8770089979
Powered by Blogger.