छुलहा फाटक के पास हुआ दर्दनाक हादसा बाइक में लगी आग युवक की मौके पर मौत

छुलहा फाटक के पास हुआ दर्दनाक हादसा

बाइक में लगी आग युवक की मौके पर मौत

अनूपपुर/संजीव मिश्रा -

कोतवाली अन्तर्गत शुक्रवार का दिन दिल दहला देने वाला रहा अनूपपुर जैतहरी मार्ग में छुलहा फाटक के पास एक बाइक में आग लगी जिससे बाइक सवार पूरी तरह झुलसते हुऐ मौके पर दम तोड दिया बताया गया कि अचानक बाइक में आग लगने से वह बाइक में फंस गया और जिससे आग में जलकर उसकी मौत हो गई वहीं उससे टकराकर एक दूसरा बाइक सवार भी आग की चपेट में आया जो की दूर जाके गिरा और गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है कोतवाली प्रभारी नरेन्द्र पाल द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि बाइक सवार मृतक आयुष्मान विश्वकर्मा पिता रजनीस विष्वकर्मा उम्र 15 वर्ष ग्राम सेन्दुरी का है वहीं दूसरा घायल युवक  आशीष विश्वकर्मा पिता रामप्रसाद उम्र 19 वर्ष ग्राम सेन्दुरी का ही निवासी है जिसका जिला चिकित्सालय अनूपपुर में उपचार चल रहा है जो की गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है मामले की जांच करते हुए पुलिस तहकीकात में जुट गई है


छुलहा फाटक के पास हुआ दर्दनाक हादसा बाइक में लगी आग युवक की मौके पर मौत  छुलहा फाटक के पास हुआ दर्दनाक हादसा बाइक में लगी आग युवक की मौके पर मौत Reviewed by dainik madhur india on 7:06 AM Rating: 5

No comments:

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल
भारत देश में कही भी पत्रकारिता करने हेतु संपर्क करे संपादक प्रदीप मिश्रा-8770089979
Powered by Blogger.