ममता बाल गृह अनूपपुर में बच्चों को दी गई पर्यावरण दिवस के बारे में जानकारी
अनूपपुर /संजीव मिश्रा -
विष्व
पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अनूपपुर के सचिव/अपर
जिला न्यायाधीष भू-भास्कर यादव के निर्देषानुसार जिला विधिक सहायता अधिकारी
जीतेन्द्र मोहन धुर्वे के द्वारा ममता बालगृह अनूपपुर का निरीक्षण कर
चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बच्चों ने
पर्यावरण को बचाने का संदेष देते हुए चित्रों को कागज पर उभारा। उन्होंने
पेड़ बचाने, वर्तमान वैष्विक महामारी कोविड 19, कोराना वायरस से बचाव संबंधी
पोस्टर भी तैयार किये। इस अवसर पर श्री धुर्वे ने बच्चों को विष्व
पर्यावरण दिवस के बारे में जानकारी देते हुये बच्चों को पेड़ लगाने, जल
संरक्षण सहित विभिन्न बातों की जानकारी दी। उन्होने बालगृह की अधीक्षिका
सुनीता सोनी से बच्चों के भोजन एवं अन्य जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर
जिला प्राधिकरण से ऋषि पाण्डेय, बच्चे एवं बालगृह का स्टाफ उपस्थित थे।
ममता बाल गृह अनूपपुर में बच्चों को दी गई पर्यावरण दिवस के बारे में जानकारी
Reviewed by dainik madhur india
on
5:03 AM
Rating:
No comments: