ज्ञान के अलख की अलग ही झलक

ज्ञान के अलख की अलग ही झलक

उमरिया। मानपुर / नरेंद्र मिश्रा
उमरिया जिले के मानपुर तहसील में स्थित
ग्राम पंचायत सिगुड़ी के प्राथमिक विद्यालय में पदस्थ शिक्षक सश्री प्रदीप त्रिपाठी जी ने इस कोरॉना के समय में शायद अपने आप में एक दृढ़ निश्चय के साथ अपने मन में यह दृढ़ विश्वास बना लिया है कि कर्तव्य ही प्रधान है कर्तव्य प्रधान के इस सिद्धांत पर चलते हुए श्री प्रदीप त्रिपाठी जी प्राथमिक शिक्षक ,सिगुड़ी के बच्चों को निरंतर उनके घर जाकर अध्यापन का कार्य करा रहे हैं क्योंकि शासन के निर्देशानुसार यह आदेश जारी किया गया था की बच्चों की पढ़ाई ऑनलाइन कराई जाए किंतु ग्रामीण अंचल होने के कारण बच्चों के पास किसी प्रकार की इंटरनेट की सुविधा ना होने के कारण बच्चे ऑनलाइन पढ़ाई से वंचित हो रहे थे यह देख शिक्षक श्री प्रदीप त्रिपाठी जी ने बच्चो को पढ़ाने का एक लक्ष्य बनाकर बच्चो का एक समूह ग्राम सिगुडी में ही बनाकर शासन के समस्त दिशानिर्देशों का पालन करते हुए और एक निश्चित दूरी का बनाए रखते हुए बच्चो को अध्यापन कार्य कराते रहे शिक्षक प्रदीप जी के इस प्रयास को आस पास के क्षेत्र मै भरपूर समर्थन प्राप्त हुआ और लोगो ने उनकी भरसक सराहना की ।
प्रदीप जी ने कर्तव्य प्रधान की विचारधारा को अपनाते हुए, समाज के प्रबुद्ध वर्ग को यह संदेश प्रदान किया कि यदि दिल में कुछ कर गुजरने का जज्बा हो तो चाहे बाधाएं कैसी भी हो उन्हें पार किया जा सकता है।
समाज के अन्य वर्गों को श्री प्रदीप त्रिपाठी जी से सीख लेते हुए ऐसी ही पहल करनी चाहिए जिससे अभाव में जी रहे बच्चों को भी उनका अधिकार निरंतर प्राप्त होता रहे।
यहां यह जान लेना भी आवश्यक है श्री प्रदीप जी शायद है मानपुर ग्राम के इसे शिक्षक है जिन्होंने अपने प्रयास से ना जाने कितने बच्चों का भविष्य संवारा है प्रदीप जी के इस प्रयास को राज्य सरकार,जिला प्रशासन और भी कई संस्थाओं ने भी कई उपलब्धियों से सराहा और उनका सम्मान किया यकीनन प्रदीप जी जैसे शिक्षक यदि समाज को और भी प्राप्त हो तो समाज में अशिक्षा रूपी अंधकार सदैव के लिए मिट जाएगा।
ज्ञान के अलख की अलग ही झलक ज्ञान के अलख की अलग ही झलक Reviewed by dainik madhur india on 6:41 AM Rating: 5

No comments:

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल
भारत देश में कही भी पत्रकारिता करने हेतु संपर्क करे संपादक प्रदीप मिश्रा-8770089979
Powered by Blogger.