रेत माफिया चंबल नदी से रेत निकालने की फिराक में बना रहे थे रास्ता, फूप पुलिस ने किया ध्वस्त रेत के डंप किये नष्ट

रेत माफिया चंबल नदी से रेत निकालने की फिराक में बना रहे थे रास्ता, फूप पुलिस ने किया ध्वस्त रेत के डंप किये नष्ट

 दैनिक मधुर इंडिया- अनिल दुबे।

भिंड । नवागत आईजी व डीआईजी एवं पुलिस अधीक्षक मनोज सिंह के दिशा निर्देशन में अवैध उत्खनन को पूर्ण रूप से बंद करने की कवायद पर फूप पुलिस ने चंबल नदी से अवैध रेत उत्खनन करने वाले माफियाओं के मंसूबों पर पानी फेरते हुए रानीपुरा, बरही पर बनाये गये बीहड़ी रास्तों को ध्वस्त कर दिया फूप थाना प्रभारी संजय सोनी ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र रानीपुरा व बरही के बीहड़ों से कुछ रेत माफियाओं ने चंबल नदी से प्रतिबंद के बाद भी रेत निकालने की जुगत बना रहे थे तथा कुछ ने रेत निकालकर एकत्रित कर लिया था, जिसको आज गुप्त सूचना के आधार पर मय दल-बल के रानीपुरा व बरही जाकर चंबल नदी से निकले रेत के कुछ जगह ढेर मिले जिसको मिट्टी में मिलाकर नष्ट किया तथा कुछ  जगह अवैध उत्खनन के लिए रास्ते बनाये गये थे उनको गहरे-गहरे गड्डे खोदकर उन रास्तो को नष्ट किया गया। इसकी सूचना चंबल सैंचुरी विभाग को दे दी गई है, उनके द्वारा भी आगे कार्रवाई करने का आश्वसन दिया गया है।
रेत माफिया चंबल नदी से रेत निकालने की फिराक में बना रहे थे रास्ता, फूप पुलिस ने किया ध्वस्त रेत के डंप किये नष्ट रेत माफिया चंबल नदी से रेत निकालने की फिराक में बना रहे थे रास्ता, फूप पुलिस ने किया ध्वस्त रेत के डंप किये नष्ट Reviewed by dainik madhur india on 10:13 PM Rating: 5

No comments:

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल
भारत देश में कही भी पत्रकारिता करने हेतु संपर्क करे संपादक प्रदीप मिश्रा-8770089979
Powered by Blogger.