शहर के वार्ड क्रमांक 26 भवानी पुरा में दो पक्षों में विवाद के दौरान चली गोली एक युवक हुआ गंभीर रूप से घायल पुलिस की मदद से जिला अस्पताल किया गया भर्ती
शहर के वार्ड क्रमांक 26 भवानी पुरा में दो पक्षों में विवाद के दौरान चली गोली एक युवक हुआ गंभीर रूप से घायल पुलिस की मदद से जिला अस्पताल किया गया भर्ती
दैनिक मधुर इंडिया।अनिल दुबे।भिंड
भिंड।शाम 6 बजे के लगभग शहर के भवानी पुरा बार्ड क्रमांक 26 में मुखबिर तंत्र की सूचना शहर थाना प्रभारी उदय भान सिंह यादव को प्राप्त हुई कि शासकीय स्कूल के पास भवानी पुरा माता वाली गली के चौराहे पर कुछ असमाजिक तत्वों के द्वारा रंगदारी को लेकर विवाद किया जा रहा है ।कुछ लड़के मोटर साईकिल पर सवार होकर आये है ।जो हवाई फायर भी कर रहे है ।इस सूचना पर तत्काल ही शहर नगर निरीक्षण आनंद रॉय शहर थाना प्रभारी उदयभान सिंह यादव घटना स्थल पर पुलिस बल के साथ पहुच गए ।जहां एक युवक जिसका नाम लल्लू पिता हरिराम नरवरिया उम्र 19 साल निवासी गांव लावन अचेत अवस्था मे नीम गाँव बाली गली के तिराहे पर पड़ा था कुछ ही दूरी पर युवक की मोटर साईकिल भी पड़ी थी युवक को जब थाना प्रभारी उदयभान सिंह यादव ने देखा तो युवक की कमर से ऊपर एक गोली लगने का निशान दिखाई दिया जिसको तत्काल ही पुलिस के जवानों की मदद से जिला अस्पताल भेजा गया जहां डॉ के द्वारा युवक की हालत गंभीर देखते हुए ग्वालियर रेफर कर दिया गया है ।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया युवक के साथ दो मोटर साईकिले थी जिस पर पाँच युवक सवार थे एक युवक ने हवाई फायर किए दूसरे पक्ष के लोगो के द्वारा भी मोटर साईकिल के पीछे भागते हुए हवाई फायर किए गए है ।कुछ युवक तो भाग गए लेकिन लल्लू पिता हरिराम नरवरिया को गोली लगने के कारण मोटर साइकिल सहित सड़क पर गिर गया जिसको दूसरे पक्ष के लोगो ने पकड़कर मार पीट भी की जब गोली लगी देखी तो सब घायल युवक को देख भाग खड़े हुए ।
मौका स्थल पर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है ।मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है ।
शहर के वार्ड क्रमांक 26 भवानी पुरा में दो पक्षों में विवाद के दौरान चली गोली एक युवक हुआ गंभीर रूप से घायल पुलिस की मदद से जिला अस्पताल किया गया भर्ती
Reviewed by dainik madhur india
on
4:32 AM
Rating:
Reviewed by dainik madhur india
on
4:32 AM
Rating:
No comments: