आज उम्मीदों की नयी सुबह के साथ सूरज निकला 2 युवकों ने कोरोना से जीत के साथ की दिन की शुरुआत कोरोना पर हमारी जीत जारी रहेगी इलाजरत समस्त 18 मरीजों का स्वास्थ्य स्थिर, शीघ्र कोरोना को परास्त कर जाएँगे घर ध्यान रहे संकट अभी टला नही है, सावधानी ही सर्वश्रेष्ठ बचाव है, ‘‘आप सब स्वयं के रक्षक हैं’’
आज उम्मीदों की नयी सुबह के साथ सूरज निकला
2 युवकों ने कोरोना से जीत के साथ की दिन की शुरुआत
कोरोना पर हमारी जीत जारी रहेगी
इलाजरत समस्त 18 मरीजों का स्वास्थ्य स्थिर, शीघ्र कोरोना को परास्त कर जाएँगे घर
ध्यान रहे संकट अभी टला नही है, सावधानी ही सर्वश्रेष्ठ बचाव है, ‘‘आप सब स्वयं के रक्षक हैं’’
अनूपपुर / संजीव मिश्रा
अनूपपुर
जिले के लिए आज के दिन एक राहत की खबर यह रही कि कोविड केयर सेंटर से 2
युवक कोरोना संक्रमण से जीतकर घर के लिए रवाना हुए। सिविल सर्जन डॉ एस॰सी॰
राय ने बताया कि दोनो ही व्यक्तियों को स्वास्थ्य विभाग की गाइडलाइन अनुसार
स्वस्थ पाए जाने पर डिस्चार्ज कर दिया गया है। हालाँकि दोनो व्यक्तियों को
अगले एक सप्ताह तक होम क्वॉरंटीन में रहने के निर्देश दिए गए हैं। दोनो ही
व्यक्ति पुष्पराजगढ़ तहसील के निवासी हैं।दोनो युवकों को एसडीएम अनूपपुर
कमलेश पुरी, सिविल सर्जन डॉ राय, नोडल अधिकारी कोरोना रोकथाम एवं बचाव डॉ
एस॰आर॰पी॰ द्विवेदी, तहसीलदार भागीरथी लहरे सहित स्वास्थ्य दल द्वारा
शुभकामनाओं के साथ घर हेतु रवाना किया गया।
सिविल सर्जन डॉ राय ने जानकारी दी है कि आगामी दिनों में किसी भी विपरीत
परिस्थति से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग तैयार है। आपने बताया कि
प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों सहित आमजनो द्वारा स्वास्थ्य विभाग के अमले
को पूर्ण सहयोग प्रदान किया जा रहा है। इसके साथ ही वर्तमान में 18 अन्य
कोरोना पॉजिटिव मरीजों के बारे में आपने बताया कि सभी का स्वास्थ्य स्थिर
है, कोई भी लक्षण नहीं है। शीघ्र ही वे सब भी कोरोना को परास्त कर अपने घर
के लिए रवाना होंगे। कलेक्टर चंद्रमोहन ठाकुर ने स्वास्थ्य विभाग,
प्रशासनिक, पुलिस, नगरपालिका के सफाई कर्मचारियों एवं समस्त सहयोगी विभागों
की सराहना करते हुए दोनो ही स्वस्थ मरीजों को शुभकामनाएँ दी हैं एवं दिए
गए निर्देशों का पालन करने के लिए कहा है। आपने आमजनो को संदेश दिया है कि
यह समय घबराने का नही है, जिम्मेदार आचरण का है। संकट अभी टला नही है।
सावधानी ही सर्वश्रेष्ठ बचाव है। आपने सभी नागरिकों से अनावश्यक बाहर न
निकलने, बाहर निकलने पर सुरक्षा उपायों जैसे चेहरे (नाक, मुँह) को ढँककर
रखने, आपस में 2 गज की दूरी बनाए रखने, नियमित रूप से हाथ धोने/सैनिटाईजर
का प्रयोग करने की अपील की है। आपने कहा इस संकट की घड़ी में हम सब स्वयं के
रक्षक है। कोरोना से जीतने हेतु हम सभी को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी।
आज उम्मीदों की नयी सुबह के साथ सूरज निकला 2 युवकों ने कोरोना से जीत के साथ की दिन की शुरुआत कोरोना पर हमारी जीत जारी रहेगी इलाजरत समस्त 18 मरीजों का स्वास्थ्य स्थिर, शीघ्र कोरोना को परास्त कर जाएँगे घर ध्यान रहे संकट अभी टला नही है, सावधानी ही सर्वश्रेष्ठ बचाव है, ‘‘आप सब स्वयं के रक्षक हैं’’
Reviewed by dainik madhur india
on
7:24 AM
Rating:
Reviewed by dainik madhur india
on
7:24 AM
Rating:

No comments: