शीघ्र ही ई-पत्रिका हिंदी की कविता का होगा शुभारंभ
शहडोल से प्रवीण मिश्रा की रिपोर्ट
शहडोल जिले की वरिष्ठ साहित्यकारा डॉ. प्रियंका त्रिपाठी ने बताया कि जन सामान्य तक आसानी से कविताओं का प्रचार-प्रसार हो सके इसके लिए शीघ्र ही वेबसाइट के माध्यम से *हिंदी की कविता* नाम से ई-पत्रिका का शुभारंभ किया जा रहा है।
डॉ.प्रियंका ने बताया कि इस की अवधारणा डॉ.अशोक कुमार पटेल "प्रियम" जो एक उम्दा कहानीकार एवं साहित्यकार हैं उन्होंने रखी है... पत्रिका को त्रैमासिक ऑनलाइन प्रकाशित किया जाएगा इसके पश्चात किसी ख्याति लब्ध प्रकाशक से चार अंको को समाहित करते हुए वार्षिक काव्य संग्रह भी निकाला जाएगा । इसकी अवधारणा यह सोच कर रखी गई थी हिंदी कविता की नई विधाओं को एक नया मंच मिल सके साथ ही नए कवि उभरकर जनसामान्य तक पहुँच सके उनको एक मंच मिले जहाँ पर वो अपनी लेखनी की क्षमता को सिद्ध कर सकें। साथ ही रचनाओं की भावनाओं को व्यक्त करते हुए रेखा चित्र या चित्र इस पत्रिका के मुख्य आकर्षण के बिंदु होंगे ।
डॉ.अशोक ने बताया कि वेबसाइट निर्माण की समस्त प्रक्रियाएँ पूर्ण कर ली गई हैं । इस ई-पत्रिका की संपादिक डॉ.प्रियंका त्रिपाठी होंगी जिनके संपादन में रचनाकारों से रचनाएँ आमंत्रित की जा रही हैं शीघ्र ही इसका त्रैमासिक अंक ऑनलाइन प्रकाशित किया जाएगा ।
शीघ्र ही ई-पत्रिका हिंदी की कविता का होगा शुभारंभ
Reviewed by dainik madhur india
on
8:49 PM
Rating:
Reviewed by dainik madhur india
on
8:49 PM
Rating:
No comments: