गरीबों के कल्याण मे, अजाक्स आया मैदान में :- श्री धनवाल

गरीबों के कल्याण मे, अजाक्स आया मैदान में  :- श्री धनवाल

दैनिक मधुर इंडिया
सीहोर। मध्यप्रदेश अजाक्स भोपाल संभाग के संभागीय अध्यक्ष श्री बंशीलाल धनवाल,ओर उनकी टीम,  द्वारा सीहोर जिला के गरीबों में वितरण किए जाने वाला सुखा खाद्यान्न की पैकिंग की तैयारी बड़ी जोर शोर से चल रही है। अजाक्स के प्रांतीय अध्यक्ष श्री जे. एन.  कंसोटिया जी म. प्र. शासन मे अपर मुख्य सचिव भी हैं, ने दिनांक 3 मई 2020 को अजाक्स की विडियोकांफ्रेंसी मे प्रदेश/सम्भाग/जिला के पदाधिकारियो को निर्देश दिये कि कोरोना वायरस के लाकडाउन के दौरान अपने- अपने जिला मे शासन प्रशासन के समस्त नियमो का पालन करते हुए,  अजाक्स द्वारा स्थानीय स्तर पर गरीब, असहाय, मजदूरों, बेरोजगारो की हर तरह  की मदद करे।  इसी श्रृंखला में अजाक्स सम्पूर्ण मध्यप्रदेश मे गरीबो को सूखा खाद्यान्न वितरण कर रहा है धनवाल ने बताया कि अजाक्स भोपाल संभाग तो पिछले 10 अप्रैल से लगातार गरीबों में सूखा खाद्यान्न वितरण कर रहा है।
गरीबों के कल्याण मे, अजाक्स आया मैदान में :- श्री धनवाल गरीबों के कल्याण मे, अजाक्स आया मैदान में  :- श्री धनवाल Reviewed by dainik madhur india on 7:42 AM Rating: 5

No comments:

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल
भारत देश में कही भी पत्रकारिता करने हेतु संपर्क करे संपादक प्रदीप मिश्रा-8770089979
Powered by Blogger.