जिला अध्यक्ष सिंहपुर पहुचकर कार्यकर्ताओं से किये मुलाकात
शहडोल।शहडोल मे भाजपा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष कमल प्रताप सिंह जिले के सभी जगह में कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रहे हैं,कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर अध्यक्ष ने कोरोना संक्रमण से बचने के सभी उपाय का पालन आवश्यक रूप से करने का सभी से आग्रह किये,जिले से 15 किमी दूर ग्राम सिंहपुर मे मंगलवार को बूढ़ीमाता मन्दिर मे जिला अध्यक्ष ने पहुँचकर हनुमान जी भगवान जी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया,इसके बाद सभी बड़ों का आशीर्वाद प्राप्त कर कार्यकर्ताओं से भेंठ किये,जिला अध्यक्ष ने कहा कि पहले देश मे चल रहे कोरोना संक्रमण को हम सबको मिलकर पूरी तरह से खत्म करना है इसके बाद भाजपा संगठन में हम सबको मिलकर काम करना है, उन्होने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं के सुख दुख मे पूर्व मे भी मै रहा और अब जिला अध्यक्ष बन गया हूँ तब भी सभी लोगो का सहयोग करूंगा । लाकडाउन का पूरी तरह से पालन कर हर मंगलवार की तरह इस मंगलवार को हनुमान जी भगवान की विधिवत पूजा अर्चना कर जिला अध्यक्ष कमल प्रताप सिंह को प्रसाद खिलाकर युवाओ ने स्वागत किया ,स्वागत मे सिंहपुर ग्राम से युवा अमरेन्द्र तिवारी,शिवनारायण द्विवेदी,रामानंद तिवारी,अनूप तिवारी,दीपेश तिवारी,संदीप कुशवाहा,आशीष गुप्ता,दीपनारायण,अनुज शुक्ला,चंद्रकान्त शुक्ला , अखिल द्विवेदी,राहुल त्रिपाठी ,कान्हा गर्ग,नीरज शुक्ला,मौजूद होकर जिला अध्यक्ष का साल,नारियल भेंठ कर सम्मान देकर शुभकामनाएं प्रदान किये।
जिला अध्यक्ष सिंहपुर पहुचकर कार्यकर्ताओं से किये मुलाकात
Reviewed by dainik madhur india
on
8:22 PM
Rating:
Reviewed by dainik madhur india
on
8:22 PM
Rating:

No comments: