राहगीरों को सुरक्षित रखने के लिए यातायात प्रभारी ने पेड़ों में लगवाए रेडियम

राहगीरों को सुरक्षित रखने के लिए यातायात प्रभारी ने पेड़ों में लगवाए रेडियम 

 दैनिक मधुर इंडिया संजीव मिश्रा

अनूपपुर। अनूपपुर यातायात विभाग के द्वारा यातायात व्यवस्था को लगातार चुस्त-दुरुस्त करने के लिए नए-नए तरीकों का सहारा लिया जा रहा है बढ़ रही दुर्घटनाओं को मद्दे नजर रखते हुए यातायात प्रभारी श्वेता शर्मा के द्वारा पेड़ों में रेडियम लगाकर आने जाने वाले राहगीरों को सुरक्षा की दृष्टि से सभी का कल्याण सोचने के लिए रेडियम लगवाने का कार्य कर रहे हैं साधा तिराहे से लेकर आसपास के क्षेत्रों में जहां मोड़ है व रात्रि में ज्यादा अंधेरा रहता ऐसी जगह पर रेडियम लगाकर आने जाने वाले राहगीरों को सुरक्षा हो सके इन्हीं सब भावनाओं को सोच कर यातायात प्रभारी ने सुरक्षा की दृष्टि से पेड़ों में रेडियम लगाने का कार्य किया है जिसकी लोग सराहना भी कर रहे हैं  यातायात प्रभारी श्वेता शर्मा ने बताया कि दुर्घटना किसी भी रूप से नहीं घटनी चाहिए इसके लिए हम सदैव संकल्पित रहें और सुरक्षित घर कैसे पहुंचे यह सब हमें भी सोचना है लेकिन यातायात विभाग आप सभी को सुरक्षित घर पहुंचाने के लिए सदैव चिंतित रहता है और इसी के लिए हमने पेड़ों पर रेडियम लगाने जैसे कार्य को आगे लाया है निश्चित ही इससे लोगों को फायदा होगा
राहगीरों को सुरक्षित रखने के लिए यातायात प्रभारी ने पेड़ों में लगवाए रेडियम राहगीरों को सुरक्षित रखने के लिए यातायात प्रभारी ने पेड़ों में लगवाए रेडियम Reviewed by dainik madhur india on 7:45 AM Rating: 5

No comments:

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल
भारत देश में कही भी पत्रकारिता करने हेतु संपर्क करे संपादक प्रदीप मिश्रा-8770089979
Powered by Blogger.