*माचलपुर सोसायटी के आसपास हो रहे अतिक्रमण को किया चिन्हित*
राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया भोपाल पवन शर्मा
अब देखना यह हे कि नगर के रोड किनारे हो रहे अतिक्रमण को प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा कब हटाया जाता हे
राजगढ़ - बुधवार को राजगढ़ कलेक्टर डाक्टर गिरीश कुमार मिश्रा द्वारा जीरापुर माचलपुर में खाद की नई व्यवस्था ई टोकन से वितरण प्रक्रिया का निरीक्षण किया था। माचलपुर में कलेक्टर को सोसायटी के निकट हो रहे अतिक्रमण की स्थानीय लोगों द्वारा मौखिक शिकायत की गई थी।उल्लेखनीय है कि सोसायटी के निकट अनेक लोगों द्वारा अतिक्रमण कर दुकानें संचालित की जा रही है।
स्थानीय लोगों की शिकायत पर कलेक्टर द्वारा तत्काल नायब तहसीलदार कपिल शर्मा को अवगत कराया कि उक्त अतिक्रमण को तत्काल हटवाया जाए। कलेक्टर के निर्देश पर नायब तहसीलदार द्वारा गुरूवार को कस्बा पटवारी भेरूलाल दांगी द्वारा अतिक्रमण स्थल का निरीक्षण कर लोगों द्वारा कर रखे अतिक्रमण को चिन्हित कर अतिक्रमण करने वालों के नाम नोट किए गये जिससे अतिक्रमणकर्ताओं को नोटिस जारी किया जा सके।अब देखना यह है कि कब तक कलेक्टर के निर्देश का पालन किया जाएगा। अतिक्रमण हटेगा भी या यूं ही कागजी कार्रवाई कर कर्तव्य की इति श्री कर ली जाएगी।
इनका कहना चिन्हित करके रिपोर्ट श्री मान माचलपुर तहसीलदार के समक्ष प्रस्तुत की हे आगे क्या कार्यवाही होगी वो ही बता पाएंगे
माचलपुर हलका पटवारी भेरूलाल दांगी
माचलपुर सोसायटी के आसपास हो रहे अतिक्रमण को किया चिन्हित*
Reviewed by dainik madhur india
on
10:39 AM
Rating:
Reviewed by dainik madhur india
on
10:39 AM
Rating:


No comments: