सीतापुर संदना में मारपीट के आरोपी लग्जरी गाड़ी से भेजे गए
दैनिक मधुर इंडिया
जिला क्राइम रिपोर्टर
सी के जैन
पुलिस की कार्रवाई पर सवाल, दुकान में घुसकर की थी मारपीट
सीतापुर के संदना थाना क्षेत्र में मोबाइल की किस्त मांगने गए रिकवरी एजेंट के साथ मारपीट के मामले में पुलिस की कार्यशैली सवालों के घेरे में आ गई है। आरोप है कि मामले के आरोपियों को पुलिस ने "वीआईपी ट्रीटमेंट" देते हुए लग्जरी गाड़ी से चालान के लिए भेजा। इसका वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर पुलिस की निष्पक्षता को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
बताया जा रहा है कि शुक्रवार को रिकवरी एजेंट संदीप कुमार एक दुकान पर मोबाइल की बकाया किस्त मांगने पहुंचे थे। इसी दौरान दुकान में मौजूद प्रांजल सिंह और उसके साथियों से कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर संदीप कुमार के साथ मारपीट की गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई की।
लेकिन कार्रवाई के दौरान रविवार शाम पुलिस की भूमिका पर सवाल उठने लगे हैं। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि आरोपी थाने के बाहर लग्जरी गाड़ी में बैठकर जाते नजर आ रहे हैं, जबकि पुलिसकर्मी भी उनके साथ मौजूद दिखाई दे रहे हैं। आरोप है कि आरोपियों को आम अभियुक्तों की तरह पुलिस वाहन से भेजने के बजाय विशेष सुविधा दी गई।स्थानीय लोगों का कहना है कि आरोपी प्रांजल सिंह और उसके साथी खुद को पुलिस का करीबी बताते हैं, जिसके चलते उन्हें विशेष व्यवहार मिला। वहीं सोशल मीडिया पर लोग पुलिस की निष्पक्षता और कार्य प्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं।
मारपीट का सामने आने के बाद दर्ज हुए इस मुकदमे में अब पुलिस की कार्यशैली भी चर्चा का विषय बन गई है। लोगों का कहना है कि यदि आरोपी प्रभावशाली न होते तो शायद उनके साथ ऐसा व्यवहार नहीं किया जाता।
हालांकि, पुलिस अधिकारियों की ओर से मामले में अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। लेकिन लग्जरी गाड़ी से चालान भेजने का वीडियो वायरल होने के बाद संदना पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
सीतापुर संदना में मारपीट के आरोपी लग्जरी गाड़ी से भेजे गए
Reviewed by dainik madhur india
on
7:53 AM
Rating:
Reviewed by dainik madhur india
on
7:53 AM
Rating:

No comments: