दिव्यांग फरियादी को देख ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने छोड़ी कुर्सी, जमीन पर बैठकर सुनी फरियाद

दिव्यांग फरियादी को देख ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने छोड़ी कुर्सी, जमीन पर बैठकर सुनी फरियाद

दैनिक मधुर इंडिया अनुराग द्विवेदी जिला ब्यूरो चीफ



 
जालौन कोतवाली में आयोजित थाना समाधान दिवस के दौरान संवेदनशीलता और मानवीयता की मिसाल देखने को मिली। जब एक दिव्यांग फरियादी अपनी समस्या लेकर पहुंचा, तो ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने कुर्सी छोड़कर जमीन पर बैठकर उसकी बात सुनी। इस व्यवहार ने वहां मौजूद सभी लोगों को भावुक कर दिया।
इस दौरान अधिकारी ने न सिर्फ फरियादी की समस्या को गंभीरता से सुना, बल्कि संबंधित अधिकारियों को तत्काल समाधान के निर्देश भी दिए।
वहीं, समाजसेवी रिंकू सिंह राही की प्रेरणा से दिव्यांग युवक ने पढ़ाई जारी रखने का संकल्प लिया। यह पहल न केवल प्रशासनिक संवेदनशीलता को दर्शाती है, बल्कि समाज के प्रति सकारात्मक संदेश भी देती है कि सही मार्गदर्शन और सहयोग से हर कठिनाई को पार किया जा सकता है।
थाना समाधान दिवस में इस तरह की पहल ने प्रशासन और आम जनता के बीच विश्वास को और मजबूत करने का काम
दिव्यांग फरियादी को देख ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने छोड़ी कुर्सी, जमीन पर बैठकर सुनी फरियाद दिव्यांग फरियादी को देख ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने छोड़ी कुर्सी, जमीन पर बैठकर सुनी फरियाद Reviewed by dainik madhur india on 6:09 AM Rating: 5

No comments:

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल
भारत देश में कही भी पत्रकारिता करने हेतु संपर्क करे संपादक प्रदीप मिश्रा-8770089979
Powered by Blogger.