आगामी त्यौहारों को लेकर शांति समिति की बैठक एवं जनसंवाद कार्यक्रम सम्पन्न
दैनिक मधुर इंडिया मोनू शर्मा दतिया।
सेंवढ़ा - थाना सेवढ़ा परिसर में आगामी त्यौहार गंगा दशहरा एवं ईद-उल-अजहा के दृष्टिगत शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर के गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों एवं विभिन्न समुदायों के प्रमुख लोगों ने सहभागिता की।
बैठक के दौरान आगामी पर्वों को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। गंगा दशहरा पर्व पर सनकुआ धाम में होने वाले पर्व स्नान एवं श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए आवश्यक सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं पर विचार किया गया।
वहीं मुस्लिम समाज की ओर से इरफान राईन ने जानकारी देते हुए बताया कि ईद के अवसर पर नगर के मुख्य ईदगाह किले के पास सहित अन्य मस्जिदों में नमाज अदा की जाएगी, जिसमें आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों सहित लगभग 3000 से 3500 मुस्लिम समाजजन शामिल होंगे।
बैठक उपरांत थाना प्रभारी सुनील बनौरिया द्वारा उपस्थित नागरिकों के साथ जनसंवाद भी किया गया। उन्होंने आमजन से नगर की समस्याओं एवं पुलिस व्यवस्था से संबंधित सुझाव आमंत्रित किए।
जनसंवाद के दौरान ब्लॉक अध्यक्ष देशराज कुशवाह ने बरहा रोड स्थित टचिंग ग्राउंड एवं हैलीपेड क्षेत्र में शाम के समय असामाजिक तत्वों एवं नशेड़ियों के जमावड़े की समस्या उठाई, जिससे राहगीरों एवं किसानों में भय का वातावरण निर्मित होने की बात कही गई।
इसी प्रकार जशवंत बघेल द्वारा कॉलेज के पीछे स्थित स्टेडियम क्षेत्र में रात्रि के समय असामाजिक तत्वों द्वारा शराबखोरी एवं हुड़दंग किए जाने की जानकारी दी गई, जिससे आसपास के रहवासियों में असुरक्षा की भावना बनी रहती है।
थाना प्रभारी श्री बनौरिया ने सभी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित स्थानों पर नियमित पुलिस गश्त बढ़ाने एवं आवश्यक कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। साथ ही बाजार क्षेत्र में बढ़ती जाम की समस्या पर भी चर्चा कर यातायात व्यवस्था सुधारने हेतु आवश्यक कदम उठाने की बात कही गई।
बैठक में अशोक शर्मा, आलोक परिहार, राजकुमार श्रीवास्तव, संजय दीक्षित, कमलेश प्रजापति, रवि राजपूत, देशराज कुशवाह, सुलेमान खान, इरफान राईन, राणा भूपेंद्र सिंह, पुष्पेंद्र सक्सेना, हरीशंकर जयंत, अमित पाठक, रवि चौहान, सचिन चौधरी सहित थाना सेवढ़ा का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
आगामी त्यौहारों को लेकर शांति समिति की बैठक एवं जनसंवाद कार्यक्रम सम्पन्न
Reviewed by dainik madhur india
on
6:14 AM
Rating:
Reviewed by dainik madhur india
on
6:14 AM
Rating:

No comments: