अखिल भारतीय संगीत समारोह दिनांक 31 मई 2026 को।
दैनिक मधुर इंडिया मोनू शर्मा दतिया।
दतिया के सुप्रसिद्ध संगीतज्ञ पंडित नारायण लाल भट्ट की स्मृति में एक भव्य अखिल भारतीय संगीत समारोह का आयोजन श्री अवध बिहारी मंदिर किला चौक दतिया पर किया जा रहा है। पंडित नारायण लाल भट्ट स्मृति समिति के अध्यक्ष श्री राजेश लिटोरिया ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सेवड़ा विधायक माननीय प्रदीप अग्रवाल जी जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष दतिया समाजसेवी पंडित पंकज शुक्ला जी करेंगे ।इस समारोह में देश के प्रतिष्ठित कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे ।शास्त्री गायन की प्रस्तुति डॉक्टर ऋषि मिश्रा बनारस द्वारा दी जाएगी सारंगी बादन पंडितअनीश मिश्रा बनारस, हारमोनियम पर विवेक जैन ग्वालियर तबला पर संगत पंडित हितेश मिश्रा दतिया कथक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति श्री विजय तोमर ग्वालियर द्वारा की जाएगी। आयोजन समिति ने सभी संगीत प्रेमियों एवं नगर वासियों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर शास्त्रीय संगीत कथक नृत्य की सुरमयी संध्या का आनंद लेने की अपील की
अखिल भारतीय संगीत समारोह दिनांक 31 मई 2026 को।
Reviewed by dainik madhur india
on
3:59 AM
Rating:
Reviewed by dainik madhur india
on
3:59 AM
Rating:

No comments: