सीतापुर बिसवां में सपा नेता नसीमुद्दीन बोले-जालिमों की सरकार हटानी* 2027 में PDA मजबूत कर जनता बदलाव चाहती है
*सीतापुर बिसवां में सपा नेता नसीमुद्दीन बोले-जालिमों की सरकार हटानी* 2027 में PDA मजबूत कर जनता बदलाव चाहती है
दैनिक मधुर इंडिया
जिला क्राइम रिपोर्टर
सी के जैन
सीतापुर में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी रविवार को बिसवां विधानसभा पहुंचे, जहां उनका पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम में एमएलसी जासमीर अंसारी समेत सपा जिलाध्यक्ष और कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। इस दौरान नसीमुद्दीन ने कहा कि जालिमों की हुकूमत हटाना है और युवाओं बुजुर्गों और महिलाओं को एकजुट करना है।
बिसवां क्षेत्र में आयोजित गुलजार शाह मेले के कार्यक्रम में शामिल हुए नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी पीडीए (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) के फार्मूले को मजबूत करने में जुटी हुई है और प्रदेश में लगातार उसका जनाधार बढ़ रहा है।
अपने संबोधन में नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी तीखा हमला बोला।उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान प्रधानमंत्री ने विपक्ष पर महिलाओं के मंगलसूत्र छीनने जैसे आरोप लगाए थे, लेकिन आज उन्होंने खुद ही सोना खरीदने पर रोक लगा दी है।
हालात ऐसे हैं कि आम आदमी अपनी बेटियों की शादी में मंगलसूत्र तक नहीं खरीद पा रहा है। उन्होंने महंगाई और बेरोजगारी को लेकर केंद्र सरकार को घेरते हुए कहा कि जनता अब बदलाव चाहती है।
सपा नेता ने दावा किया कि प्रदेश में पीडीए की ताकत लगातार बढ़ रही है और भाजपा वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में सत्ता से बाहर हो जाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर पार्टी की नीतियों को पहुंचाने और संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।
इस दौरान कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। नेताओं ने आगामी चुनाव को लेकर बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने और जनता के बीच सक्रिय रहने की रणनीति पर भी चर्चा की।
सीतापुर बिसवां में सपा नेता नसीमुद्दीन बोले-जालिमों की सरकार हटानी* 2027 में PDA मजबूत कर जनता बदलाव चाहती है
Reviewed by dainik madhur india
on
6:03 AM
Rating:
Reviewed by dainik madhur india
on
6:03 AM
Rating:

No comments: