सीतापुर पुलिस ने 2 करोड़ के नशीले पदार्थ नष्ट किए* 22 थानों के 70 मुकदमों से संबंधित सामग्री इन्सिनेटर प्लांट में जलाई, कोर्ट के आदेश पर कार्रवाई

*सीतापुर पुलिस ने 2 करोड़ के नशीले पदार्थ नष्ट किए* 

22 थानों के 70 मुकदमों से संबंधित सामग्री इन्सिनेटर प्लांट में जलाई, कोर्ट के आदेश पर कार्रवाई

दैनिक मधुर इंडिया 
जिला क्राइम रिपोर्टर 
सी के जैन 




सीतापुर में पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए "ऑपरेशन दहन" के तहत करीब 2 करोड़ रुपये से अधिक कीमत के नशीले पदार्थों का जलाकर नष्ट कराया गया। जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी (DDC) की देखरेख में कुल 70 मुकदमों से संबंधित 654.0482 किलोग्राम अवैधमादक पदार्थों को नष्ट किया गया।
पुलिस विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जनपद सीतापुर के 22 थानों में दर्ज 62 मुकदमों से संबंधित 637.262 किलोग्राम अवैध गांजा, पोस्ता चूर्ण, नशीला पाउडर और स्मैक को नष्ट किया गया। इसके अलावा थाना जीआरपी सीतापुर के 8 अभियोगों से संबंधित 16.786 किलोग्राम मादक पदार्थों का भी विनिष्टीकरण कराया गया। नष्ट किए गए कुल मादक पदार्थों की अनुमानित कीमत करीब 2 करोड़ 2 लाख 65 हजार 850 रुपये आंकी गई है।
यह कार्रवाई जिला न्यायालय द्वारा जारी आदेशोंके अनुपालन में गठित जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी द्वारा की गई। पुलिस अधीक्षक सीतापुर के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) दुर्गेश कुमार सिंह एवं क्षेत्राधिकारी सीतापुर नेहा त्रिपाठी के पर्यवेक्षण में यह अभियान चलाया गया।
जनपदीय डीसीआरबी शाखा और जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी की मौजूदगी में थाना महोली क्षेत्र के चढ़रा स्थित STAR PLOTECH इन्सिनेटर प्लांट में सभी मादक पदार्थों को निर्धारित मानकों के अनुसार जलाकर नष्ट किया गया।
एएसपी दुर्गेश सिंह ने बताया कि जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री पर प्रभावी रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। ऑपरेशन दहन के माध्यम से न केवल जब्त मादक पदार्थों का सुरक्षित निस्तारण किया गया, बल्कि समाज को नशा मुक्त बनाने का संदेश भी दिया गया।
सीतापुर पुलिस ने 2 करोड़ के नशीले पदार्थ नष्ट किए* 22 थानों के 70 मुकदमों से संबंधित सामग्री इन्सिनेटर प्लांट में जलाई, कोर्ट के आदेश पर कार्रवाई सीतापुर पुलिस ने 2 करोड़ के नशीले पदार्थ नष्ट किए*   22 थानों के 70 मुकदमों से संबंधित सामग्री इन्सिनेटर प्लांट में जलाई, कोर्ट के आदेश पर कार्रवाई Reviewed by dainik madhur india on 6:01 AM Rating: 5

No comments:

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल
भारत देश में कही भी पत्रकारिता करने हेतु संपर्क करे संपादक प्रदीप मिश्रा-8770089979
Powered by Blogger.