*झरा बहाल में सोलह प्रहरी नाम यज्ञ का आयोजन किया गया*
मधुर इंडिया न्यूज़
रिपोर्ट-राधेश्याम यादव
*गरियाबंद* गरियाबंद जिले के देवभोग नगर पंचायत के झारा बहाल में सोलह प्रहरी नाम यज्ञ का आयोजन किया गया आपको बता दें कि सोलह प्रहरी नाम यज्ञ में निरंतर 48 घंटे तक हरे कृष्ण हरे राम का नाम जाप किया जाता है। बरसों से ही प्रहरी नाम यज्ञ का आयोजन झारा बहाल किया जाता है। इस नाम यज्ञ में क्षेत्र भर के हजारों श्रद्धालु पहुंचते हैं और हरे कृष्ण हरे राम नाम का रसपान करते हुए भगवान की भक्ति में डूब जाते हैं।
यह नाम यज्ञ ग्रामवासी सहित क्षेत्रभर के लोगों की खुशहाली के लिए किया जाता है। नाम यज्ञ के दौरान देवभोग के झारा बहाल में विशाल भंडारे का आयोजन किया जाता है इस भंडारे में हजारों की संख्या में श्रद्धालु भगवान का भोग ग्रहण करते हैं। यह नाम यज्ञ प्रतिवर्ष झारा बहाल की पावन धरा में आयोजित की जाती है !
झरा बहाल में सोलह प्रहरी नाम यज्ञ का आयोजन किया गया*
Reviewed by dainik madhur india
on
4:46 AM
Rating:

No comments: