*ब्राह्मण समाज को सभी दलों के लिए सिर्फ वोट बैंक समझा है: राजेन्द्र नाथ त्रिपाठी* *अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (रा.) के कार्यकर्ताओं की बैठक सम्पन्न हुई*
*ब्राह्मण समाज को सभी दलों के लिए सिर्फ वोट बैंक समझा है: राजेन्द्र नाथ त्रिपाठी*
*अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (रा.) के कार्यकर्ताओं की बैठक सम्पन्न हुई*
*दैनिक मधुर इंडिया। न्यूज़ गोविन्द गुप्ता जिला ब्यूरो चीफ हरदोई*
हरदोई: अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा(रा.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र नाथ त्रिपाठी की अध्यक्षता में आज कार्यकर्ता बैठक आयोजित की गई। इस कार्यक्रम मे कार्यकर्ताओ साथ साथ तमाम ब्राह्मण समाज के लोग मौजूद रहे। श्री त्रिपाठी ने ब्राह्मणों के हितों में बात करते हुए कहा कि ब्राह्मण समाज आज एकजुट नहीं है, इसी का फायदा राजनीतिक दल उठा रहे है। इस कारण समाज हासिए पर है। आवश्यकता है ब्राह्मण समाज दलीय मर्यादाओं को छोड़कर एकजुट हो। सभी दलों ने समाज को सिर्फ वोट बैंक समझा है।
उन्होंने कहा कि पहले ब्राह्मण समाज ने बसपा की सरकार पूर्ण बहुमत से बनाई। सरकार ने बदले में ब्राह्मण समाज को हरिजन एक्ट दिया। इसके पश्चात ब्राह्मणों ने 2012 में सपा की सरकार बनाई। सपा की अराजकता ने ब्राह्मणों को मजबूर करने का काम किया। इसके बाद ब्राह्मण समाज ने भाजपा की सरकार बनाई और इसमें भी खुद को सिर्फ ठगा सा महसूस कर रहा है।
उन्होंने प्रशासन को भी साफ- साफ चेतावनी देते हुए कहा यदि ब्राह्मण समाज के लोगों का निरर्थक उत्पीड़न हुआ तो महासभा सड़कों पर उतर कर ईंट र्से इंट बजा देगी। इस मौके पर रितुराज त्रिपाठी जिला अध्यक्ष, पं. शिवम् तिवारी जिला प्रभारी, पं. उमेश मिश्रा, पं रमन दीक्षित, पं प्रशांत मिश्रा, पं शिवम् शुक्ला, पं अमित अग्निहोत्री, पं कुलदीप तिवारी, पं सूरज मिश्रा सूर्या, पं. सत्यम बाजपेई, पं. मोहित अवस्थी सहित अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा रा हरदोई के तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे।
*ब्राह्मण समाज को सभी दलों के लिए सिर्फ वोट बैंक समझा है: राजेन्द्र नाथ त्रिपाठी* *अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (रा.) के कार्यकर्ताओं की बैठक सम्पन्न हुई*
Reviewed by dainik madhur india
on
5:18 AM
Rating:
Reviewed by dainik madhur india
on
5:18 AM
Rating:

No comments: