डॉक्टर इकबाल अंसारी अब नहीं रहे
कोरोनावायरस के चलते नगर के प्राइवेट डॉक्टर इकबाल अंसारी द्वारा कई दिनों से नगर की जनता का इलाज अपने प्राइवेट अस्पताल पर कर रहे थे।विगत 1 सप्ताह पहले उनका भी स्वास्थ्य खराब हो गया जिसको लेकर उन्होंने स्वयं अपने घर पर कोरोटाईन कर ईलाज करना आरंभ कर दिया था लेकिन स्वास्थ्य सुधार नहीं होने से गुरुवार को राजगढ़ भेजा गया जहां भी ऑक्सीजन की कमी लगातार होने से व सांस लेने में परेशानी आने पर राजगढ़ से भोपाल चिरायु अस्पताल में शनिवार को भेजा गया जहां उनका परीक्षण कर इलाज आरंभ कर दिया गया था लेकिन रविवार को रात में अचानक तबीयत खराब हुई और उनकी मौत हो गई वहीं उनकी रिपोर्ट कोरोना की नेगेटिव पाई गई लेकिन सारंगपुर नगर में अफवाहों के चलते स्थानीय प्रशासन हरकत में आ गया था एसडीएम प्रथम कौशिक आनन-फानन में एक बैठक रखी गई जिसमें सभी प्रशासनिक अधिकारियों को सख्त निर्देश देकर नगर पालिका सीएमओ द्वारा टीम गठित कर नगर की सीमाएं सील कर दी गई थी लेकिन मंगलवार को सीएमएचओ राजगढ़ द्वारा डॉ इकबाल अंसारी की कोरोना जांच की रिपोर्ट नेगेटिव आने की सूचना पर शासन प्रशासन ने राहत की सांस ली वही नगर पालिका द्वारा सील किए गए क्षेत्र को खोल दिया गया।
भोपाल मे दफनाया गया।
लॉक डाउन के चलते डॉक्टर अन्सारी के साथ उनके परिजन तक भोपाल अस्पताल में नहीं जा सके जबकि उनकी मौत कल होने के बाद आला अधिकारी द्वारा उनके परिजनों को सूचना देने पर मात्र सात आठ व्यक्तियों को ही भोपाल जाने की परमिशन दी गई थी जो
मंगलवार सुबह भोपाल चिरायु हॉस्पिटल पहुंचकर डॉक्टर अन्सारी के पार्थिक शरीर को लेकर भोपाल के जहांगीराबाद स्थित जद्धा कब्रिस्तान मैं सारंगपुर से पहुंचे उनके परिजनों ने सुर्पुद खाक किया।
डॉक्टर इकबाल अंसारी अब नहीं रहे
Reviewed by dainik madhur india
on
9:52 AM
Rating:
Reviewed by dainik madhur india
on
9:52 AM
Rating:
No comments: